नजीबाबाद। ग्राम पंचायत मथुरापुरमोर में खनन पट्टा बगैर पोकलेन, जेसीबी के द्वारा अवैध खनन की शिकायत क्षेत्रीय किसानों ने जिला प्रशासन से की। डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर शुक्रवार को राजस्व और खनन विभाग की टीम को रेत-बजरी का खनन मिला। माफिया तीन पोकलेन और डंपर मौके छोड़कर भाग गए। टीम ने सभी वाहनों को कब्जे मे ले लिया है।
बताया गया कि खनन पट्टा बीरुवाला ग्राम पंचायत में होने के बावजूद ग्राम पंचायत मथुरापुर मोर में करीब एक सप्ताह से अवैध खनन हो रहा है। प्रशासन की ओर से अवैध खनन संबंधित रिपोर्ट तैयार कर जिला मुख्यालय को भेजी जा रही है।
एसडीएम विजय शंकर ने बताया कि मथुरापुर मोर क्षेत्र में अवैध खनन पाया गया है, जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पोकलेन आदि वाहन जब्त कर लिए है।