दिल्ली में एयरपोर्ट पर अपनी माता पारुल अग्रवाल और पापा राजीव कुमार अग्रवाल के साथ इसराइल से इस्
धामपुर। इस्राइल में पिछले 24 फरवरी से अलअवीव होटल के बंकर में फंसा मशहूर स्वीट व्यापारी बक्कालान निवासी राजीव कुमार खैराती वाले का 28 वर्षीय पुत्र सौमिल अग्रवाल बृहस्पतिवार को सकुशल दिल्ली पहुंच गया। मम्मी पारुल अग्रवाल और पापा राजीव कुमार अग्रवाल बेटे को सीने से लगा भावुक हो गए। उनका कहना है कि उनका बेटा घर आ गया । उन्होंने भारतीय दूतावास के प्रयास की सराहना की है।
मोहल्ला बक्कालान निवासी राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनका इकलौता बेटा 28 वर्षीय सौमिल अग्रवाल यूट्यूबर हैं। वह देश-विदेश में शूटिंग के लिए आते जाते रहते हैं। वह 24 फरवरी को इस्राइल में एक कंपनी के जरिए शूट करने के लिए गए थे लेकिन वहां पर ईरान और इस्राइल में जंग हो गई। इस वजह से सौमिल अग्रवाल अलअवीव में फंस गए। वहां पर कंपनी की ओर से उन्हें एक होटल के बंकर में सुरक्षित रखा गया। वह वहां पूरी तरह सुरक्षित रहे लेकिन परिवारजन एवं शुभचिंतक बेहद चिंतित थे। बताया कि सौमिल अग्रवाल को ट्रांजिट वीजा नहीं मिल पा रहा था। भारतीय दूतावास के प्रयास से सौमिल अग्रवाल 25 मार्च को जॉर्डन बॉर्डर पर पहुंचे। वहां से ट्रैवल एजेंसी ने बस से ओमान एयरपोर्ट पर छोड़ा। उनका पहले से ही फ्लाइट बुकिंग थी। वह ओमान से फ्लाइट से बृहस्पतिवार सवेरे 7:45 बजे मुंबई पहुंचे। वहां से फ्लाइट से बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे दिल्ली पहुंचे।