फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गन्ना आपूर्ति न होने से 21 घंटे बंद रही धामपुर चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। होली, दुल्हैंडी के मौके पर अधिकांश कर्मचारियों के अवकाश पर चले जाने और किसानों के त्योहार में व्यस्त होने के कारण धामपुर की चीनी मिल काे अपेक्षानुरूप गन्ने की आपूर्ति नहीं हो सकी। जिसके कारण धामपुर चीनी मिल पिछले 21 घंटे बंद रहने के बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे से गन्ने मिलने पर चालू हो सकी। धामपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह ने बताया कि चीनी मिल की ओर से गन्ना सेंटरों और मिल गेट दोनों को निरंतर इंडेंट जारी किया जा रहा है। लेकिन होली के त्योहार पर सभी किसान के त्योहार में बिजी होने के कारण गन्ने की आपूर्ति नहीं हो सकी। जिसकी वजह से धामपुर चीनी मिल बुधवार शाम 5:00 बजे बंद हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार करीब तीन बजे गन्ने की आपूर्ति होने पर पहले की तरह से सुचारू रूप से पूरी क्षमता के साथ चालू हो गई है ।उन्होंने किसानों से ताजा, साफ गन्ने की आपूर्ति किए जाने की अपील की है। कहा कि किसान ताजे गन्ने की आपूर्ति करेंगे तो उन्हें अच्छा वजन मिलेगा। किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। चीनी मिल को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि ताजे गन्ने की आपूर्ति करने में अधिक लाभ होता है। जब गन्ना खेत में सूख जाता है तो किसान को नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें