फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर में हादसे में छात्र की मौत

Wed, 27 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। राजपूताना फार्म हाउस के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।  छात्र की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के परिजनों ने कोई कार्रवाई किए बगैर छात्र के शव को पुलिस से अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
विज्ञापन


शेरकोट थाने के गांव खिदरपुर निवासी घनश्याम सिंह का 20 वर्षीय पुत्र गौरव व गांव के रामकुमार का पुत्र सचिन दोनों सोमवार को मोरना गांव के देवता महाविद्यालय में प्रवेश फार्म लेने के लिए गए हुए थे। 

 दोनों फार्म लेकर कॉलेज से बाइक से घर लौट रहे थे। धामपुर में शेरकोट मार्ग पर हाईवे 74 पर राजपूताना के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इनमें से गौरव की मौके पर मौत हो गई, जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल है। सचिन को चिंताजनक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें               लेकर कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस से छात्र का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया। पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर गौरव के शव को परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें