फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर: अब किसानों को खाद गोदामों पर भी किराए पर मिलेंगे कृषि उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। सहकारी गन्ना समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार कोंट ने बताया कि किसानों के समिति ओर से बेहतर लाभ दिलाने के लिए अब समिति की ओर से कृषि उपकरणों को खाद गोदामों पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। जिससे किसानों को कृषि उपकरणों को लेने को धामपुर के गन्ना समिति के फार्म मशीनरी बैंक में आने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने बताया कि इसके लिए संचालक बोर्ड से सहमति प्राप्त हो गई है। साधारण सभा की बैठक में अधिकांश किसानों ने इस मांग को उठाया था। कहा था कि गन्ना समिति में जो फार्म मशीनरी बैंक का संचालन हो रहा है। उसका किसानों को पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। उन्हें उपकरणों को किराए पर लेने को धामपुर गन्ना समिति के दफ्तर के चक्कर लगाने को विवश होना पड़ता है। जबकि गन्ना समिति धामपुर में 555 से अधिक गांव शामिल है। समिति की गांवों से लंबी दूरी होने के कारण किसानों को दिक्कत होती है। किसानों ने फार्म मशीनरी बैंक का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए गन्ना समिति के अधिकारियों से क्षेत्र में संचालित 11 खाद गोदाम पर कृषि उपकरणों को उपलब्ध कराए जाने की मांग की थी। जिसे गन्ना समिति के अधिकारियों ने स्वीकार कर लिया है। बोर्ड ने इसका जल्द समाधान किए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें