धामपुर। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय के निदेेशक डा. काजल ने उत्तर प्रदेश के 10 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषदों, 490 नगर पंचायतों तथा 13 छावनी परिषदों के लिए 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के अंतर्गत 2020-21 के लिए प्रथम किश्त के रूप में 81675 लाख रुपये की धनराशि को अवमुक्त कर दिया। जिले में सबसे ज्यादा धनराशि नगीना पालिका दो करोड़ 35 लाख रुपये और सबसे कम हल्दौर पालिका साढ़े 54 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। धामपुर पालिका को करीब सवा करोड़ की धनराशि का आवंटन हुआ है।
पालिका अध्यक्ष राज गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर धामपुर नगर पालिका को 1,22,07,340 रुपये, अफजलगढ़ को 78,60,695 रुपये, चांदपुर नगर पालिका को 2,28,76,009 रुपये, हल्दौर नगर पालिका को 54,48,612 रुपये, किरतपुर नगर पालिका को 1,47,33,701 रुपये, नगीना नगर पालिका को 2,34,59,643 रुपये, नजीबाबाद नगर पालिका को 2,10,67,967 रुपये, नगरपालिका नहटौर को 1,22,39,991 रुपये, नूरपुर नगर पालिका को 91,25,915 रुपये, स्योहारा पालिका को 1,15,46,160 रुपये, शेरकोट नगर पालिका को 1,52,03,057 रुपये की धनराशि का आवंटन हुआ है।
चेयरमैन ने बताया कि बिजनौर जिले में छह नगर पंचायतें है। इनमें से नगर पंचायत बढ़ापुर को 54,45,080 रुपये, जलालाबाद को 47,32,933 रुपये, झालू को 49,39,899 रुपये, मंडावर को 50,10,404 रुपये, सहानपुर नगर पंचायत को 50, 74,086 रुपये, सहसपुर नगर पंचायत को 61,02,095 रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यह धनराशि उन्हीं नगर पालिकाओं, नगर निगमों और नगर पंचायतों को आवंटित की गई है, जिनकी आबादी 10 लाख से कम है। बताया गया कि धनराशि को 12 नवंबर को आवंटित किया गया है। सरकार की ओर से आवंटित हुई इस धनराशि से अब नगर विकास के संबंधित रुके कार्य आसानी से हो सकेंगे। धामपुर में पालिका की ओर से जिस बस्ती में पेयजल की समुुचित आपूर्ति के लिए पाइप लाइन खराब हैं, उसे जल्द ही ठीक कराने का काम होगा।