फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर पालिका ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर पालिका ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया
विज्ञापन

धामपुर। नगर पालिका ने बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया है। पालिका की ओर से इस बाबत पीएचसी प्रभारी को पत्र भी जारी कर दिया गया है।
पालिका ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पालिकाओं को सुझाव दिया था कि वह सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए गोद लेकर उनकी मदद करें। जिन चीजों का अस्पताल में टोटा है। वहां के अधिकारियों से वार्ता कर मुहिम को तेजी से चलाया जाए। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि पालिका की ओर से पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएमओ को इस बाबत पत्र भी जारी कर दिया गया है। पर एक सप्ताह बीतने के बाद भी पीएचसी से कोई जबाव पालिका को नहीं मिला है। पालिका के पीएचसी के जवाब के इंतजार में है। पीएचसी को जो भी पालिका से मदद चाहिए। वह लिखित में तत्काल उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि उनके पत्र का अभी सीएमओ स्तर से उत्तर नहीं मिला है। जैसे ही लिखित में जवाब आता है तो जरूरत के अनुसार सहयोग करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें