फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर सीएचसी मिशन कायाकल्प में सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर सीएचसी मिशन कायाकल्प में सम्मानित
विज्ञापन

धामपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कायाकल्प कार्यक्रम के तहत वर्ष 2019-20 के लिए धामपुर सीएचसी को एक लाख का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. विजय यादव ने सभी चिकित्सकों को इसी प्रकार से कार्य करने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम में धामपुर सीएचसी को सर्वाधिक अंक हासिल हुए हैं। पुरस्कृत धनराशि के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक लाख रुपये सरकार द्वारा प्राप्त हुए हैं। योजना के तहत अस्पताल का रखरखाव, सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण, इन्फेक्शन कंट्रोल, सहयोगी सेवाएं, स्वच्छता को बढ़ावा देने के कार्यों के साथ अस्पताल की चाहरदीवारी के बाहर की व्यवस्थाओं को देखा जाता है। एसीएमओ डॉ. पीके गुप्ता ने कहा कि भविष्य में जनपद के अन्य सीएचसी-पीएचसी भी इस योजना में चयनित हों, इस दिशा में काम किया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश यादव ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम को जाता है। इस दौरान डॉ. राकेश बंसल, डॉ. मानस, बृजेश चौहान, यतेंद्र जुएल, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें