फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकौला में सांप्रदायिक तनाव

Thu, 18 Aug 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नहटौर (बिजनौर) के  गांव ढकौला में धर्मस्थलों के निर्माण को लेकर उपजे विवाद के कारण दो संप्रदायों के बीच तनाव बढ़ गया है। एक समुदाय के लोगों ने गालीगलौज करने का आरोप लगाते हुए दूसरे समुदाय के घर पर हमला बोल दिया। इस मामले से गांव में अफरातफरी मच गई। कार्रवाई नहीं होने पर एक पक्ष के लोगों ने गांव से पलायन करने की प्रशासन को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों ओर से 32 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। आरोप है कि पुलिस फैसला करने का दबाव बना रही है।

गांव ढकौला में कुछ दिन पूर्व एक समुदाय के लोगों ने गांव में स्थित कुएं की साफ सफाई की थी। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने मंदिर बनाने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने किसी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। आरोप है कि इसके बावजूद दूसरे समुदाय के लोगों ने बिना अनुमति के गांव में धर्मस्थल का निर्माण करना शुरू कर दिया। रातों रात उस पर लाउडस्पीकर भी लगा दिया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन


पुलिस व तहसील के अधिकारी गांव पहुंचे। बिना अनुमति के कोई भी कार्य करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। दोनों समुदायों के लोगों ने एकदूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें