फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सांसद से मिले इंडियन आयल के डीजीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सांसद से मिले इंडियन आयल के डीजीएम
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)। इंडियन आयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के डीजीएम संदीप यादव और पूर्व सांसद मुंशीराम पाल के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल बसपा सांसद गिरीशचंद से उनके आवास पर मिला। उन्होंने योजनाओं की जानकारी देते हुए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने को कहा।
विज्ञापन

डीजीएम के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता मनोज कुमार कंछल, देवेंद्र चौधरी, रोहित राज, किशनलाल, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल व अंकित चौधरी शुक्रवार को धामपुर में बसपा सांसद गिरीश चंद से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने सांसद को अवगत कराया कि वह पेट्रोलियम केंद्रीय समिति के सदस्य है। भारत पेट्रोलियम की ओर से कई प्रकार की नई योजनाओं का क्रियांवयन हो रहा है। उनके द्वारा समय समय से वितरकों को सेल्स संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने को कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इसलिए इन कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें उचित मार्ग निर्देश प्रदान कर प्रेरित करने का प्रयास करें। इस दौरान सांसद को गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। सांसद ने प्रतिनिधियों को कार्यक्रमों में शामिल होने और समस्याओं का निदान कराने का प्रयास करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें