फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धापूर्वक मनाया गया जन्माष्टमी पर्व, सजे मंदिर

Sat, 05 Sep 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंदिरों पर रामडोल बनाकर कान्हा को झूलाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण को प्रसाद चढ़ाकर जीवन में मंगल कामना की। मंदिरों में बालकों ने भगवान कृष्ण के जन्म व जीवन से जुड़ी अन्य झाकियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन



जन्माष्टमी के पर्व पर मंदिरों को सुंदर तरीके से सजाया गया। सुबह से ही मंदिर मे श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। विदुरकुटी में जहां भगवान कृष्ण के चरण पड़े थे और आज भी जहां उनकी चरण पादुकाएं रखी हैं, वहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

राम का चौराहा स्थित बाबा हरिहर हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, 84घंटों वाला मंदिर, पंजाबी कॉलोनी वाले शिव मंदिर, गीता नगरी स्थित शिव मंदिर, बालाजी मंदिर, राम बाग स्थित शिव मंदिर, कालिका मंदिर, कस्बा झालू के मनोकामना मंदिर, छतरी वाला कुआं के पास स्थित व मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
विज्ञापन



मंदिरों में बालकों ने भगवान कृष्ण के बाल रूप की लीलाओं की झांकियां प्रस्तुत कीं। पंचायती महादेव मंदिर बच्चों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों को मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बच्चों को पुरस्कृत किया। पंडित सुरेश चंद गौड़, सुभाष चंद्र, जगदीश चावला, राम बहादुर, अभिषेक ठाकुर आदि का सहयोग रहा।


गजरौलाशिव। रामलीला मैदान के पास स्थित मंदिर में महिलाओं ने कृष्ण भगवान की पूजा की। ग्रामीणों द्वारा भगवान कृष्ण की लीलाओं की झांकियां निकाली गईं। झांकी वापस मंदिर पर आकर ही संपन्न हुई। इसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई।

आयोजन में उदित, अंकित, सुमित, भोलू आदि का सहयोग रहा। वहीं गांव जमालपुर पठानी स्थित शिव मंदिर में राधाकृष्ण कीर्तन का आयोजन किया गया। राजवीर, हुकुम सिंह, ठाकुर संजीव, सुधीर सिंह आदि का सहयोग रहा।


मटकी फोड़ प्रतियोगिता में अजय मौर्य की टोली ने बाजी मारी
बरूकी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। गांव शादीपुर में आयोजित मटकी फोड प्रतियोगिता में अजय मौर्य की टोली ने बाजी मारी।


प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवक आदित्यवीर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में चार टोलियों ने भाग लिया। अजय मौर्य की टोली ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बाजी मारी। उनकी टोली में मयंक मौर्य, हिमांशु चौधरी, रवि शर्मा, ओमप्रकाश कश्यप, धर्मेंद्र सिंह,व् सहित बढरह युवा शामिल रहे।

कार्यक्रम संयोजक अरजेंद्र सिंह ने विजेता टोली को इक्कीस सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया तथा अजय को कन्हैया का ताज पहनाया।


प्रतियोगिता में चार घायल
प्रतियोगिता से पहले से पहले रस्सी बांधते समय बकैन के पेड़ की डाल टूटकर शेखर मौर्य के सिर पर गिर गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शेखर को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। टोली में शामिल धर्मेंद्र कश्यप का पैर जख्मी हो गया। जबकि ओमप्रकाश तथा रवि को भी प्रतियोगिता के दौरान चोट लगी।

जन्माष्टमी का पर्व मनाया
नहटौर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पंचायती मन्दिर, शिव मन्दिर, ब्लॉक परिसर आदि मन्दिरों को सजाया गया। भजन कीर्तन के साथ वातावरण भक्तिमय बन गया। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।

शोभा यात्रा निकाली गई
बढ़ापुर। बढ़ापुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभा यात्रा निकाली गई। जुलूस यात्रा में मौजूद सुसज्जित झांकियों व अखाड़ों में खिलाड़ियों ने विभिन्न तरह के करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


   श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार की शाम शोभा यात्रा की शुरुआत यहां के श्री चुन्नीवाला मंदिर से हुई जो निर्धारित मार्गों से होती हुई देर सायं वापस श्री चुन्नीवाला मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

शोभा यात्रा में श्री राधा-कृष्ण, श्रीकृष्ण-सुदामा, शिव-पार्वती, मां शेरों वाली, नाग-नागिन आदि की सुसज्जित झाकियां दर्शकों द्वारा खूब सराही गईं।


    जुलूस में शामिल अखाड़े में खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अखाड़े के खलीफा प्रमोद कर्ण व विरेंद्र सैनी और उस्ताद रोहिताश कश्यप व महिपाल सिंह रहे।


     शोभा यात्रा का नेतृत्व ठाकुर रामपाल सिंह, लाला नरेंद्र अग्रवाल,  राजीव गुप्ता, मनोज सैनी, शुभांकर गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, डॉ. रामकुमार शेखावत, भीम सिंह कश्यप, उमेशचंद यादव, शुभांकर गुप्ता, पुनीत अग्रवाल,  लक्ष्मण प्रजापति,  ठाकुर अजयराज सिंह व हरिराज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें