फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: श्रद्धालुओं ने शनि देव मूर्ति की शोभायात्रा यात्रा निकाली

Sun, 05 Oct 2025 10:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। प्राचीन शिव मंदिर छतरीवाला कुआं में शनिदेव की मूर्ति स्थापित की जाएगी। क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने मूर्ति स्थापना से पूर्व शनिदेव की मूर्ति के साथ शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन


शनि देव के जयकारों और भजनों के साथ शोभायात्रा में क्षेत्र की महिलाओं ने भी भाग लिया। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ प्राचीन शिव मंदिर से गुरुद्वारा, रवा राजपूत धर्मशाला व वाल्मीकि बस्ती से मूर्ति को भ्रमण कराया। श्रद्धालुओं ने शनि देव, महादेव व जय श्रीराम के जयकारे लगाए। सोमवार को शनि देव मूर्ति की स्थापना और भंडारे का आयोजन किया गया है। इस दौरान आशीष राजपूत, हिमांशु राजपूत, प्रदीप राजपूत, शरद राजपूत, पवन राजपूत, संजीव, जसवेंद्र, पूनम, निधि, प्राची, सविता, आकांक्षा, मोनिका, मुनेशी, इंदु देवी, रश्मि देवी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें