बिजनौर में विदुर कुटी के पास गंगा घाट पर मेले के बाद फैली गंदगी। संवाद
गंज दारानगर। गंगा स्नान कर पुण्य कमाकर गए श्रद्धालु किनारे पर गंदगी के अंबार छोड़ गए। तमाम अपील के बावजूद मेले में श्रद्धालुओं ने खूब गंदगी फैलाई। दुकानदार भी इसमें आगे रहे हैं। कूड़े के ढेरों को साफ करने के लिए अब बड़े पैमाने पर अभियान शुरू करना होगा।
विदुर कुटी पर गंगा की रेत पर लगे मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे। यहां पर मेला करीब पांच दिन तक चला। मेले के दौरान लाउडस्पीकर आदि से श्रद्धालुओं से पॉलिथीन का प्रयोग न करने तथा कूड़े ने फैलाने का आह्वान किया गया। लेकिन, इसका श्रद्धालुओं पर कोई असर नहीं हुआ। मेला खत्म हुआ तो अब गंगा किनारे हर जगह कूड़े का ढेर नजर आ रहे हैं। कूड़े में पराली, पॉलिथीन, खाली बोतलें हैं। मेला स्थल पर कई टन कूड़ा जमा है। यदि इसे यहां से साफ नहीं किया गया तो बीमारियां फैलने का डर है।
बिजनौर में विदुर कुटी के पास गंगा घाट पर मेले के बाद फैली गंदगी। संवाद