फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विदुर कुटी के पास गंगा स्नान मेले में पहुंचने लगे श्रद्धालु

Sat, 01 Nov 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा स्नान मेले में लगे झूले। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
दारानगर गंज/बिजनौर। गंगा मेले का तीन नवंबर को विधिवत उद्घाटन होगा, लेकिन मेला परिसर गुलजार होने लगा है। कुछ श्रद्धालुओं ने मेले में पहुंचकर डेरे लगा दिए हैं। पुलिस भी व्यवस्थाओं को संभालने के लिए पहुंच गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल, सीओ संग्राम सिंह और एसडीएम रितू रानी ने मेला कार्यालय में पुलिस फोर्स की बैठक ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उधर दुकानें सजनी शुरू हो गई है। साथ ही घाट की जमीन समतल करने का काम भी हो रहा है। इस मेले में लाखों लोगों की भीड़ में उमड़ती है। बकायदा तंबू का एक शहर गंगा किनारे कुछ दिनों के लिए बस जाता है। चौराहे पर लाइटिंग लगाने का काम भी पूरा कर लिया गया है।
नांगलसोती। नांगल गंगा घाट पर पांच नवंबर को स्नान मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला समिति सदस्य वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से मेला स्थल पर नगर पालिका और नगर पंचायत के टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेला स्थल पर 20 हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग स्नान घाट तैयार किया जा रहा। पथ प्रकाश के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। मेले में अग्निशमन, चिकित्सा, वन विभाग के शिविर भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए जाएंगे। एसडीएम शैलेंद्र कुमार और सीओ नितेश प्रताप सिंह ने कमेटी को मेला स्थल का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गंगा स्नान मेले के रास्ते पर गुलदार का खतरा

नांगलसोती। क्षेत्र के गंगा खादर व आबादी क्षेत्र में आए दिन गुलदार देखा जा रहा है। गुलदार द्वारा मेले में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए नांगलसोती निवासी हेमेंद्र चौधरी ने डीएफओ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में हेमेंद्र चौधरी ने वनाधिकारियों से मेला क्षेत्र और मेले के रास्ते में पिंजरे लगाने और वनकर्मियों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें