फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने दो माह बाद मंदिरों में टेका मथा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने दो माह बाद मंदिरों में टेका मथा
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार धर्मस्थलों में सशर्त पूजा-अर्चना शुरू हो गई। उधर, सरकार के दिशा निर्देशन के अनुपालन में नगर की जामा मस्जिद सहित क्षेत्रीय मस्जिदों में पूर्व की भांति पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। उलमा ने घर पर ही नमाज अदा करने की सलाह दी।
प्रदेश सरकार द्वारा धर्मस्थलों में पूजा-अर्चना और इबादत की अनुमति शर्त के साथ जारी करने के बाद धर्म स्थलों को सैनिटाइज कर सोमवार से पूजा-अर्चना शुरू हो गई। मंडावली क्षेत्र के मोटा महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने करीब दो माह बाद मंदिर पहुंचकर पुजारी शशिनाथ द्वारा बनाई गई सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा-अर्चना की। नगर के प्राचीन संतोषीमाता मंदिर, महाकाली मंदिर, दुर्गा मंदिर, गीता भवन मंदिर, सिद्घि विनायक मंदिर, शिव शक्ति धाम सहित विभिन्न मंदिरों में सरकार की गाइड लाइन के अनुरूप श्रदालुओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

उधर, जामा मस्जिद सहित नगर की विभिन्न मस्जिदों में सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पूर्व से चली आ रही व्यवस्था के अनुरूप पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। एसडीएम ने सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी। उधर, जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मो. ईसा, जामा मस्जिद कमेटी के सदर मो. आरिफ, सेक्रेटरी हाफिज खुर्शीद, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां ने गाइडलाइन का एहतराम करने और नमाज घर पर ही पढ़ने की सलाह दी।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाजियों की बढ़ाएं संख्या
नजीबाबाद। शहर काजी अफ्फानुउल हक ने प्रदेश सरकार से मस्जिदों में नमाजियों की सोशल डिस्टेंसिंग के साथ संख्या बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने मुस्लिमों से सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह एहतराम करने और घर पर ही नमाज पढ़ने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें