फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: श्रद्धालु की कार गूलाह नदी में बही

Tue, 12 Aug 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बढ़ापुर में गूलाह नदी में पलटी कार को बाहर निकालने के लिए पहुंची जेसीबी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बढ़ापुर। नहटौर थाना क्षेत्र के गांव कश्मीरी रागोपुर निवासी अभय कुमार की कार गूलाह नदी के तेज बहाव में बह गई। वह सोमवार को कस्बे के कलवा वीर मंदिर के दर्शन कर वापस जा रहे थे। पुलिस ने जेसीबी व ट्रैक्टर की सहायता कार को नदी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

कस्बे के निकट स्थित कलवा वीर मंदिर के दर्शन करने अधिकांशतः रविवार को श्रद्धालु यहां आते हैं। कस्बे से निकलकर मंदिर के पास गूलाह नदी पड़ती हैं।रविवार की रात से हो रही मूसलाधार वर्षा से सोमवार को जलस्तर बढ़ गया। अभय कुमार रविवार शाम कलवा वीर मंदिर के दर्शन करने अपनी कार से आए थे।
रात्रि में मंदिर में ही रुक गए। मंदिर जाते समय नदी में नाममात्र ही पानी था लेकिन देर रात नदी का जलस्तर बढ़ गया। सुबह अभय कुमार अपनी कार से वापस जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार पानी के बहाव में फंसकर बहने लगी।
विज्ञापन

अभय अपनी जान बचाते हुए कार से नदी के पानी में कूद गए और किसी तरह बाहर निकल आए। कार नदी में बह गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार मौके पर पहुंचे। घटना घटना स्थल से करीब 750 मीटर दूर गूलाह व पहाड़ा नदी के जोड़ पर कार पानी में डूबी मिली। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें