फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हॉर्न बजाने पर बाइक सवारों ने बस चालक-परिचालक को पीटा

Tue, 12 Aug 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। हॉर्न बजाने से गुस्साए युवकों ने रोडवेज बस के सामने बाइक लगाकर उसे रोक लिया। उन्होंने चालक, परिचालक व सवारियों के साथ मारपीट की। बस के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख युवक वहां से भाग निकले। वीडियो के आधार पर पहचान कराकर पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बिजनौर डिपो की बस सोमवार शाम नगीना से बिजनौर जा रही थी। चालक अर्जुन सिंह निवासी झाल उलेढ़ा थाना हीमपुर दीपा ने बताया कि करीब साढ़े चार बजे नहटौर-कोतवाली रोड पर नहटौर डिग्री कॉलेज के सामने उन्होंने आगे जा रहे बाइक सवारों को बचने के लिए हॉर्न बजाया। इस पर बाइक तेज करके उन्होंने बस के आगे लगा दी तथा उनके व परिचालक हरिओम निवासी ग्राम काजीवाला थाना नगीना के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की तथा बस में तोड़फोड़ की। उन्हें बचाने आई सवारियों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। परिचालक द्वारा बनाई गई वीडियो के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें