फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार जिलाध्यक्ष और सुजीत कुमार जिला मंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
देवेंद्र जिलाध्यक्ष, सुजीत जिला मंत्री बने
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की जिला शाखा के द्विवार्षिक अधिवेशन /चुनाव में देवेंद्र कुमार को अध्यक्ष और सुजीत कुमार को मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा एवं मंडलीय मंत्री सनी तोमर, कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष टीकम सिंह सेंगर के अनुसार देवेंद्र कुमार और मो. अहमद ने जिलाध्यक्ष पद के लिए तथा नीरज कुमार और सुजीत कुमार ने मंत्री पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। कुल 34 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। एक वोट निरस्त हो गया। देवेंद्र कुमार को कुल 34 में से 22 मत मिलने पर विजयी घोषित किया गया जबकि सुजीत कुमार को लगातार पांचवीं बार जिला मंत्री बनाया गया। इसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अमित कुमार, गजेंद्र कुमार, शालिनी राजपूत, नीरज वर्मा, अजय कुमार, अरुण चौधरी, गुलफाम अहमद, धर्मपाल सिंह, निसार फात्मा, दीपक कुमार आदि ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें