बिजनौर जिले के नजीबाबाद में उद्यान एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने किसानों एवं बागवानों से सरकार की पॉली हाउस योजना का लाभ उठाने की सलाह दी है।
उन्होंने बताया कि उद्यान एवं सब्जी विकास के लिए किसानों को विशेष अनुदान पर सरकार धन उपलब्ध कराती है। उन्होंने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए 2017 में दोबारा बहुमत से सपा सरकार बनने का दावा किया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने सपा सरकार द्वारा प्रदेश की विकास योजनाओं को जनता के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा, बिजली उत्पादन, लखनऊ में मैट्रो ट्रेन संचालन के साथ चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योजनाएं दी हैं। उन्होंने 2017 में पुन: से सपा के सत्ता में आने का दावा किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि मेरठ में पॉली हाउस योजना के माध्यम से छोटे काश्तकारों एवं बागवानों के उत्थान के लिए विशेष योजनाएं लागू करने का दावा किया। मूलचंद चौहान एवं सपा जिला महासचिव महमूद कुरैशी ने धामपुर सहित नजीबाबाद को 20 से 22 घंटे बिजली मिलने का दावा किया। पूर्व चेयरमैन शरीफ माहीगीर के आवास पर उद्यान एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री मूलचंद चौहान का डॉ.दिलशाद अहमद, मो.शाहनवाज, मो.आदिल ने स्वागत किया। राज्यमंत्री ने जाब्तागंज में डॉ.दिलशाद अहमद के क्लीनिक का उद्घाटन भी किया। चेयरमैन मुअज्जम खां, मुफ्ती कमर काजमी, सपा नेता मनव्वर अली, महमूद कुरैशी, तसनीम सिद्दीकी, आयशा सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुफ्ती अब्दुल्ला, मुफ्ती नफीस, मो.फैजान, मो.याकूब, हाजी शब्बीर, मो.साबिर, मो.यासीन, मो. इमरान ने राज्यमंत्री का स्वागत किया।