फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निकाह से इन्कार पर सिरफिरे ने युवती पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर (बिजनाैर)। निकाह से इन्कार करने पर एक सिरफिरे ने रविवार पूर्वाह्न 11 बजे गांव मीमला मुस्तफाबाद निवासी युवती के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के वक्त युवती की मां भी घर पर मौजूद थी। बताया गया कि युवती का निकाह कहीं और तय हो गया था, जबकि हमलावर बार-बार उस पर निकाह के लिए दबाव बना रहा था। परिजनों और ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

ग्राम निवासी नाजिम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे उसकी भतीजी निखत परवीन अपनी मां बिल्किस के साथ घर पर थी। आरोप है कि तभी फैजान निवासी ग्राम गांगू नंगला थाना हीमपुर दीपा घर में घुस आया और निखत परवीन पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। युवती के पेट और बाईं बाजू पर गंभीर घाव हैं। शोर-शराबा सुनकर मां और आसपास के लोग आए तो आरोपी भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। ग्रामीणों के अनुसार हमलावर निखत से निकाह के लिए दबाव बना रहा था। वह कुछ दिन पहले भी उसके घर आया था और निकाह की बात कही थी, तब भी निखत के परिजनों ने इन्कार कर दिया था। रविवार को वह फिर युवती के घर पहुंच गया और निकाह के लिए दबाव बनाने लगा। निखत और उसकी मां ने फिर से इन्कार कर दिया। इससे गुस्साए फैजान ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें