फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नूरपुर में आएंगे डिप्टी सीएम, तैयारी पूरी

विज्ञापन
नूरपुर में खालसा इंटर कॉलेज में उप मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारी का निरीक्षण करते एसपी सिटी डॉ प - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नूरपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य बुधवार को खालसा इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन ने जनसभा के लिए टेंट लगाने से लेकर हेलीपैड बनाने की तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य दोपहर 11.55 बजे खालसा इंटर कॉलेज में बने मंच पर पहुंचेंगे। यहां वह जनपद में लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण के साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए खालसा इंटर कॉलेज के मैदान में वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है। पास में ही रास्ते के उत्तर की ओर हेलीपैड बनाया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पूरे दिन खालसा इंटर कॉलेज में डेरा डाले रहे। उप मुख्यमंत्री के आगमन पर नगर की अच्छी तरह से सफाई की गई है। सड़कों में बने गड्ढों को भरने के साथ ही डाकबंगले की पुताई कराई गई है।
भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेगी
बिजनौर। मंगलवार को एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह और एएसपी देहात राम अर्ज ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ भी किया। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे का खाका तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल के अंदर, बाहर और नूरपुर शहर में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सुरक्षा में दो एएसपी, छह सीओ, 18 थाना प्रभारी, 100 दरोगा, 400 सिपाही और दो कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। कार्यक्रम स्थल के आस पास ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। वहीं जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें