फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बिजनौर में कोहरे का कहर, दृश्यता 2 मीटर से भी कम; हाईवे पर दिन भर थमी रफ्तार

Wed, 17 Dec 2025 04:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर जिले में बुधवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। हाईवे पर दृश्यता 2 मीटर से भी कम रह गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौसम में बदलाव से ठंड भी बढ़ गई है।

विज्ञापन
बिजनौर में दिन भर छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले में बुधवार तड़के से ही घना कोहरा छा गया। कोहरे की तीव्रता इतनी अधिक रही कि हाईवे पर दृश्यता घटकर महज दो मीटर रह गई। वाहन चालकों को आगे का रास्ता देख पाना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन


बारिश की तरह बरसता दिखा कोहरा
घना कोहरा बारिश की तरह बरसता नजर आया, जिससे सड़कों पर वाहनों की गति बेहद धीमी हो गई। कई स्थानों पर वाहन चालकों ने अपने वाहन रोककर कोहरा छंटने का इंतजार किया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कभी चयन न होने पर छोड़ना चाहते थे क्रिकेट, आज 14.20 करोड़ में IPL स्टार बने प्रशांतवीर

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर में दिन भर छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
ठंड बढ़ने से लोग परेशान
मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण ठंड में भी इजाफा महसूस किया गया। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को सर्दी का तीखा अहसास हुआ।

स्कूल और बाजार जाने वालों को दिक्कत
सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और बाजार खुलने के समय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण आम दिनचर्या प्रभावित रही।

पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। कोहरे में फॉग लाइट का प्रयोग करने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें