फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में तीन और लोगों को डेंगू ने मारा डंक

विज्ञापन
विज्ञापन
- मरीजों के घरों के आसपास कराया एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग
विज्ञापन

- 124 मरीज मिल चुके हैं डेंगू के इस साल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में अभी डेंगू का प्रकोप बरकरार है। तीन और लोगाें में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके चलते अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 124 हो गई। 15 नवंबर तक डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद डेंगू के मरीजों की संख्या घटने लगेगी।

जिले में इस साल बुखार और डेंगू के प्रकोप ने लोगों की कमर तोड़ दी है। हर घर में लोग बुखार की चपेट में थे। अब धीरे-धीरे लोग बुखार की गिरफ्त से बाहर निकल रहे हैं। जिले में इस साल बुखार से करीब 95 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अभी फिलहाल डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया विभाग के अनुसार बुधवार को बिजनौर की साकेत कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवक, नई बस्ती निवासी 50 वर्षीय पुरुष, पुलिस लाइन निवासी पांच वर्षीय बालक में डेंगू की पुष्टि हुई है। दावा है कि डेंगू के सभी मरीज स्वस्थ हैं। जिला मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह का कहना है कि डेंगू ग्रसित मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करा दी गई है। परिवार में कोई अन्य सदस्य बुखार से पीड़ित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें