शिवाला कलां थाने के बाहर महिला की बरामदगी को लेकर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
लापता महिला की खोज के लिए किया प्रदर्शन
शिवाला कलां। मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे और एक माह से लापता हुई महिला की बरामदगी को लेकर धरना-प्रदर्शन कर थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार शर्मा को शीघ्र महिला की बरामदगी की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।
थाना क्षेत्र के गांव मलयेशिया निवासी हरपाल सिंह की पत्नी एक माह पूर्व बिना बताए घर से चली गई थी। हरपाल सिंह ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कराया था। मंगलवार को हरपाल सिंह व भाकियू कार्यकर्ता थाना शिवालाकलां पहुंचे। थाने पहुंचकर थाने के गेट के सामने दरी बिछाकर प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। एक घंटा बाद थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार शर्मा से वार्ता हुई। वार्ता में थाना अध्यक्ष को महिला को शीघ्र बरामदगी करने की मांग कर ज्ञापन दिया। थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शर्मा ने महिला को शीघ्र बरामदगी करने का आश्वासन दिया। ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, मलूक सिंह, वीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, उमराव सिंह, ओमपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, योगेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।