फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर। किसानों के द्वार जाकर किया जाएगा गन्ना सट्टा प्रदर्शन

Tue, 11 Jul 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में बीस जुलाई से शुरू होगा गन्ना सट्टा प्रदर्शन
विज्ञापन

-साढ़े तीन लाख किसानों को दिखाया जाएगा सारा ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । गन्ना सर्वे के दौरान कोई सूचना गलत फीड हो गई या छूट गई। गन्ना सीजन में किसान परेशान न हो। इसके लिए गन्ना विभाग बीस जुलाई से जनपद में किसान के द्वार गन्ना सट्टा प्रदर्शन शुरू कर रहा है। कर्मचारी किसान के यहां पहुंचकर गन्ना सर्वे के सभी बिंदू दिखाएगा। कोई कमी है, तो मौके पर सही किया जाएगा।
जनपद में करीब साढ़े तीन लाख गन्ना किसान है। आगामी गन्ना सीजन के लिए किसान गन्ना फसल का अच्छा उत्पादन प्राप्त करने को मेहनत कर रहे हैं। वहीं गन्ना विभाग और चीनी मिल अगले सत्र की तैयारी कर रहे हैं। आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना सर्वे पूर्ण हो गया। सर्वे में के बाद विभाग व चीनी मिल के कर्मचारी किसानों के द्वार जाकर सट्टा प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी किसानों को गन्ना सर्वे दिखाएंगे। किसान के पास गन्ना पौधे व गन्ना पेडी का क्षेत्रफल दिखाएंगे। यदि गन्ना सर्वे में त्रुटियां रहती हैं तो उन्हें मौके पर ही सही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीस जुलाई से शुरू होगा गन्ना सट्टा प्रदर्शन
गन्ना सर्वे संपन्न होने के उपरांत सर्वे रिपोर्ट को विभाग की वेबसाइट पर फीड कर दिया गया। गन्ना किसानों की पूर्ण जानकारी फीड कर दी गई। इसे फाइनल करने से पहले बीस जुलाई से गांवों में सट्टा प्रदर्शन अभियान शुरू हो जाएगा। कोई गलत या भरने से रह गया हो, तो किसान मौके पर उसे सही करा सकते हैं।
-पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें