- एक बार फिर सड़क व पुल हुए दूर, मरम्मत जारी, पानी के बीच चल रही हैं दो मशीनें
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर/चांदपुर (बिजनौर)। जलीलपुर क्षेत्र में गंगा नदी पर बने पुल की संपर्क सड़क 15 दिन पहले धंस गई थी। तब से वाहनों का आवागमन बंद है। पांच दिन पहले सड़क में बनी खाई को मिट्टी से भराव कर बाइक व पैदल यात्रियों के चलने लायक बना दिया गया था, लेकिन लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार से बाइक व पैदल यात्रियों का आवागमन भी बंद कर दिया गया। मरम्मत कार्य जारी है।
26 जून को मेरठ के हस्तिनापुर व बिजनौर के जलीलपुर के मध्य गंगा नदी पर बने पुल की संपर्क सड़क धंसने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। बुधवार की देर शाम सड़क की मरम्मत कर चलने लायक बना लिया था। बृहस्पतिवार की सुबह ही फिर से मिट्टी धंस गई थी। मरम्मत के बाद बाइक व पैदल राहगीर आवाजाही कर रहे थे। बार-बार सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण अब नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।
मरम्मत कार्य की निगरानी में लगे लोगों ने बताया मजबूत सुरक्षा प्रबंध करने के लिए पुल के निकट से मिट्टी को हटाया गया है। लोगों की सुरक्षा के लिए आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। आवागमन बंद करने से पुल के दोनों ओर रोजमर्रा आवागमन करने वाले लोगों की भीड़ लग गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।