फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू (लोकशक्ति) कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। चेताया कि यदि उनकी केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद्द कर एमएसपी पर कानून नहीं बनाया तो आंदोलन उग्र होगा।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग की है। बताया कि सरकार किसान आंदोलन को खत्म करने का षड्यंत्र रच रही है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से साठ साल की आयु पार चुके किसानों दस हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने, सांसदों और विधायकों का वेतन और पेंशन खत्म करने, किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करने, गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल दिलाने की मांग की है। इस दौरान घनश्याम सिंह पांडेय, आदित्यवीर सिंह, अशोक कुमार, लोकेंद्र सिंह, नरेश कुमार, ठकरी सिंह, जितेंद्र सिंह, बिट्टू, आशुतोष कुमार, ब्रजवीर सिंह, गजराज सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें