बिजली कटौती को लेकर शेरकोट में प्रदर्शन
बिजनौर, शेरकोट। विद्युत कटौती से आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार को नगर की सड़कों पर उतर कर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बार बार शिकायत करने के बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता हुसैन अहमद अंसारी के नेतृत्व मोहल्ला मनिहारान के लोग चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से मोहल्ला शेखान, हलवाईयान, मेन बाजार सहित आदि मोहल्लों में निगम के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बिजली की कटौती होने से लोगों का जीना मुहाल है, लेकिन निगम के अधिकारियों की ओर से सुध नहीं ली रही है। चेताया कि यदि जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। इस दौरान मो. सज्जाद सिद्दीकी, मो. सैफ, मो. अरमान, खुर्शीद आलम, मो. फैजान, मो. लईक, रईस नेता, मो. आमिर, फहीम अहमद, मो. कसीम रहे।
उधर धामपुर में भी बिजली की अघोषित कटौती से लोग गरमी में बिलबिला गए। लोगों ने स्थिति में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जेई राहुल मौर्य का कहना है कि स्योहारा चुुंगी के पास रखे बिजली के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। एक्सईएन वीरेंद्र कुमार का कहना है कि सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।