01ड्ड धामपुर सीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते विक्रम चालक।
- फोटो : DHAMPUR
सीओ कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
धामपुर। विक्रम चालक यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सीओ धामपुर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप है कि धामपुर और स्योहारा में पुलिस की मिलीभगत से सत्तापक्ष के कुछ कार्यकर्ता पुलिस के नाम पर चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं।
शनिवार को चंदन, फिरोज, सरकू, महेंद्र सिंह, शमीम, सुभाष, धर्मा, हसीनु, कमाल, सुहेल, गौतम, अनीस, अजय कुमार के नेतृत्व में चालक सीओ कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। बताया धामपुर से स्योहारा और स्योहारा से धामपुर के लिए करीब 40 विक्रम चलते है। आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से कुछ सत्तापक्ष के कार्यकर्ता उनसे 1200 से लेकर 1500 रुपये प्रतिमाह की वसूली कर रहे है। मना करने पर चालकों के साथ मारपीट करते है। पुलिस को बुलाकर उनके वाहनों का चालान करा देते है। पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कोरोना काल में बच्चों का पेट पालना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में वह अवैध वसूली कैसे बर्दाश्त करें। सीओ से मामले की जांच कराने के बाद आरोपियों और आरोपियों को संरक्षण देने के आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने मामले की जांचकर आरोपियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।