फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का विरोध

विज्ञापन
हीमपुरदीपा के गांव जोगी औंधा व गांगू नंगला मार्ग पर खड़ंजा निर्माण में लगाई जा रही घटिया ईट दिखात - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
घटिया निर्माण के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे गांव जोगी औंधा व गांगू नंगला मार्ग पर खड़ंजा निर्माण कार्य में ठेकेदार पर घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे विभागीय अवर अभियंता व जिला पंचायत सदस्य द्वारा निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप कराये जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

गांव जोगी औंधा व गांगू नंगला मार्ग पर जिला पंचायत द्वारा ग्यारह लाख रुपये की लागत से 650 मीटर खड़ंजा का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को लोगों ने ठेकेदार पर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किये जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। सूचना पर पहुंचे विभागीय अवर अभियंता नवीन कुमार व जिला पंचायत सदस्य राजवीर सिंह ने ग्रामीणों को शांत कर मौका मुआयना किया। उन्होंने जांच में पाया कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में अव्वल दर्जे की ईंटों की जगह दोयम दर्जे की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य में लगी घटिया सामग्री को मजदूरों द्वारा अलग कराते हुए आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य मानक के अनुरुप ही कराया जाएगा। ठेकेदार को घटिया सामग्री का प्रयोग नहीं करने दिया जायेगा। हंगामा करने वालों में ग्रामीण शेखर, जोगिंदर सिंह, नत्थू सिंह, खजान सिंह, महावीर सिंह, सूरज सिंह, मोनू, देवेंद्र, मुनेंद्र, अतुल, लोकेंद्र शामिल रहे।

हीमपुरदीपा के गांव जोगी औंधा व गांगू नंगला मार्ग पर खड़ंजा निर्माण में लगाई जा रही घटिया सामग्री - फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें