फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे किशोर का नहीं पता चला, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में डूबे किशोर की तलाश जारी
विज्ञापन

मंडावर। गंगा में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया है। किशोर को ढूढ़ने में कई गांवों के गोताखोर लगे हुए हैं।
गांव मोहिदीनपुर निवासी 15 वर्षीय जैद शुक्रवार शाम गांव सीमली व मीरापुर के बीच गंगा की धारा में नहाते हुए डूब गया था। उसके साथ उसके गांव के बाकी बच्चे भी थे लेकिन वे तैरने में इतने निपुण नहीं थे कि जैद को बाहर निकाल लें। उन्होंने भी गांव जाकर जैद के बारे में गांव वालों व जैद के परिजनों को बताया था। तभी से गंगा में जैद की तलाश शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार देर रात तक जैद की गंगा में तलाश की गई। सुबह को भी आसपास के गांवों के गोताखोर जैद की तलाश में लग गए लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। नाव में बैठे लोग भी जैद को तलाशने के लिए गंगा में जाल भी डाल रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि पहाड़ों पर बारिश होने से गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। साथ ही गंगा की धारा भी बहुत तेज है। इस वजह से जैद का पता नहीं चल पा रहा है। दरोगा बिजेंद्र सिंह का कहना है कि जैद की तलाश गंगा में की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें