कालागढ़ में प्रस्तावित राजकीय आवासों के ध्वस्तीकरण के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैद
संवाद न्यजू एजेंसी कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ में तालाबंद, खाली पड़े रामगंगा बांध परियोजना के आवासों का बुधवार को ध्वस्तीकरण होगा। इसके लिए भारी पुलिस बल मंगलवार की शाम कालागढ़ पहुंच गया। एनजीटी के आदेशों पर नई कॉलोनी एवं केंद्रीय कॉलोनी में 71 राजकीय आवासों/भवन/झोपड़ी आदि को ध्वस्त करने की कार्रवाई आठ जनवरी को प्रस्तावित है। एसडीएम सोहन सिंह सैनी के अनुसार पर्याप्त पुलिस और पीएसी बल कालागढ़ पहुंच रहा है। प्रशासन की तैयारी पूरी है।
प्रशासन की ऑनलाइन बैठक इस संबंध में हो चुकी है। उधर, कालागढ़ में पुलिस बल थाना, रामगंगा बांध चिकित्सालय एवं अन्य स्थानों पर आमद बनाए हुए हैं। पीएसी की दो कंपनियां व पुलिस की एसओजी टीम कालागढ़ पहुंच चुकी है।
शिविर प्रबंध खंड के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार के अनुसार वन विभाग की भूमि सौंपने का काम जारी है।