फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानगढ़ रेंज का सीमांकन शुरू, भूमाफिया में हड़कंप

विज्ञापन
अफजलगढ़ क्षेत्र में अमानगढ़ के कंपार्टमेंट कला रामपुर में पैमाइश करती हुई राजस्व टीम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अमानगढ़ रेंज का सीमांकन शुरू, भूमाफिया में हड़कंप
विज्ञापन

अफजलगढ़। अमानगढ़ रेंज की सीमांकन का काम शुरू होने से अवैध कब्जा धारकों व भूमाफिया में हड़कंप मचा हुआ है। राजस्व विभाग व एफएसओ विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से पैमाइश करते हुए वन विभाग की भूमि को चिह्नित किया। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने वाला अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज का क्षेत्रफल लगभग दस हजार हेक्टेयर में फैला हुआ है। लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते वन क्षेत्र की हजारों बीघा जमीन भूमाफिया के कब्जे में हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर राजस्व विभाग व एफएसओ की टीम ने वन विभाग की टीम की मौजूदगी में अमानगढ़ रेंज के बादीगढ़ नबावाद मार्ग से लगे कलां रामपुर कंपार्टमेंट में वन विभाग की भूमि की पैमाइश करते हुए उसका सीमाकंन किया। एफएसओ राजीव कुमार ने बताया कि कलां रामपुर में वन विभाग की भूमि की पैमाइश करके सीमांकन किया गया है। वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जाधारकों को विभागीय भूमि से कब्जा हटाने लिए नोटिस दिए जाएंगे। कब्जा न हटाने की दशा में अवैध कब्जों को ध्वस्त करते हुए कब्जा धारकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला बंदोबस्त कार्यालय बिजनौर से एफएसओ सर्वेक्षण अधिकारी राजीव कुमार, राजस्व विभाग से लेखपाल शक्ति कुमार, रोहित पवार, आस मोहम्मद सहित रेंजर राकेश कुमार शर्मा, वन दरोगा अकबर अली, श्रीपाल सिंह, सुरेश सिंह सहित वन रक्षक मजरूल हसन, जगत सिंह राणा विपिन कुमार, फूल सिंह, नईम अली दैनिक वनकर्मी सनी कुमार, मंसूर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें