फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परीक्षा में नकल कराने के लिए रुपये मांगे, नहीं देने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट/धामपुर। परीक्षा में नकल कराने के लिए रुपये नहीं देने पर छात्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने शनिवार को कॉलेज पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। वहीं कार्यकर्ताओं ने नगीना चौराहे पर कॉलेज प्रबंधक का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

छात्र अनुज शर्मा ने बताया कि वह धामपुर डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। शुक्रवार को वह शहजादपुर स्थित बाबू ईश्वरी प्रसाद मेमोरियल कॉलेज में परीक्षा देने गया। आरोप है कॉलेज में शिक्षकों द्वारा उससे नकल कराने के नाम पर एक हजार मांगे। नकल करने से इन्कार करने पर उसे एक अन्य कक्ष में बैठा दिया गया। कुछ देर बाद कक्ष में पहुंचे एक शिक्षक ने पुन: रुपयों की मांग की। जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तो शिक्षक ने उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की।
विज्ञापन

उधर कॉलेज प्रबंधिका डॉ. रश्मि शर्मा रावल का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। निष्पक्ष जांच कर विभागीय स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें