धामपुर। भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की फर्दों में अंश सही कराने, अंधाधुंध बिजली कटौती रोकने, आवाश पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाने, अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की।
कार्यकर्ताओंं ने क्षेत्र में बढ़ रही अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की। ज्ञापन में बताया कि ग्राम भिक्कावाला में हाईटेंशन की जर्जर लाइन से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। जर्जर लाईन को बदलने की जरूररत है। इसके अलावा मुबारकपुर गांव में बंध पर पत्थर के स्टड लगवाने और भूतपुरी रामगंगा पुल के आसपास सिल्ट सफाई का कार्य कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लाक अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह, कविराज सिंह, योगेंद्र सिंह, जगवीर सिंह, अशोक कुमार, विजय जैन, नौभार सिंह, रुपेश कुमार, जगत सिंह, आलोक सिंह आदि रहे।
चिंतन शिविर के लिए हरिद्वार रवाना हुए किसान
हरिद्वार में आयोजित चिंतिन शिविर में शामिल होने के लिए धामपुर से बड़ी संख्या में भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ता रवाना हुए। मंगलवार को संगठन के कार्यकर्ता और किसान नूरपुर मार्ग स्थित मालगोदाम के निकट एकत्रित हुए। यहां से ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। संगठन के जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा ने बताया कि हरिद्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अल्हैपुर ब्लाक से भी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो रहे है। चिंतन शिविर में जाने वालों में ब्लाक अध्यक्ष अजय चौहान, अरविंद राजपूत, दिनेश कुमार, कुशलपाल सिंह, यश कुमार, सुनील प्रधान, गजेंद्र सिंह आदि रहे।