फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता रैली निकाल केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग

विज्ञापन
धामपुर में जागरुकता रैली निकालते लोग। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
रैली निकाल जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग
विज्ञापन

धामपुर। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की पंजाबी कालोनी स्थित शिवमंदिर में सभा का आयोजन हुआ। इसमें बढ़ती हुई जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए दो बच्चों का कानून पूरे देश में समान रूप से लागू होने और तीसरा बच्चा होने पर संबंधित व्यक्ति की सारी सरकारी सुविधाएं बंद करनेे, चौथे बच्चे पर वोट का अधिकार व 10 वर्ष का जेल का प्रावधान करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर जागरूकता रैली निकाली। राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डा. एस के राजपूत ने कहा कि संसाधन कम हो रहे हैं और जनसंख्या बढ़ रही है। आने वाले समय में पानी, भूमि, अग्नि, वायु व आकाश को लेकर समस्या उत्पन्न होने वाली है। इस वजह से देश में गृह युद्ध के हालात उत्पन्न नहीं हो, हमें इससे पहले ही अपने आपको सचेत करना है। इस विषय को लेकर 23 जनवरी को कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित होना है। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने कहा कि यदि कानून नहीं बना तो आने वाले समय में संसाधनों को लेकर गृह युद्ध के हालात पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य राजन अग्रवाल ने कहा कि ये कानून समय की मांग है। अनिल शर्मा ने कहा कि हम सब को मिलकर समाज में जागरूकता लानी है। राष्ट्रीय सह संयोजक अंकुश गुप्ता ने कहा कि संसद इस संबंध में जल्द से जल्द कानून लाए। सभा में लोकेंद्र चौहान ककराला, नितिन अग्रवाल, नगराध्यक्ष यशवीर गीतम, शौर्य अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पंकज वर्मा एडवोकेट रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें