नजीबाबाद तहसील में किसानों को संबोधित करते चौधरी वीर सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने, 14 दिनों के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया।
भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में एकत्रित हुए और मांगों के निस्तारण के लिए धरना दिया। चौ. वीर सिंह सहरावत ने कहा कि किसान आवारा पशुओं के आतंक से परेशान है। आवारा पशु लगातार किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसानों ने आवारा पशुओं से फसलों को बचाने, 14 दिनों के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान कराने, मिल गेट और क्रय केंद्रों पर घटतौली बंद कराने, किसानों का संपूर्ण बैंक कर्ज माफ करने समेत विभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम का सौंपा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने संगठन के नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव चौ. पद्म सिंह, रामकुमार सिंह, अंबरीष चौधरी, जग्गन अली, भूपेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, नौबहार सिंह, सुखवीर सिंह, सरदार जसबीर सिंह, नरेश कुमार, नागेंद्र चौधरी, हितेश कुमार, अजयपाल सिंह, सरदार जरनैल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।