सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की मांग
धामपुर। लोगों ने एसडीएम धीरेंद्र सिंह से सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की मांग की है। वह कई बार पालिका के अधिकारियों को पालन कराने की मांग कर चुके हैं, पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। अनिल कुमार राजपूत, बलविंदर सिंह, जयवीर सिंह का कहना है कि सब्जी मंडी में सहसपुर, स्योहारा, शेरकोट, अफजलगढ़ तक के सब्जी व्यापारी कारोबार करने को आते हैं। ऐसे में अपने और अन्यों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सभी की है। मंडी में लॉकडाउन के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। एसडीएम से आठ बजे के बाद मंडी में व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की मांग की है। एसडीएम ने गंभीरता से लेकर समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया है।
---
नियमों का उल्लंघन करने वालों की दुकानें बंद होंगी : ईओ
धामपुर। पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी का कहना है कि बार बार नोटिस जारी करने के बाद भी नगर के किराना व्यापारी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ईओ ने बताया कि न तो किराना व्यापारी दुकानों को समय से खोल रहे हैं न ही बंद कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। सामान की बिक्री मनमाने रेटों पर कर रहे हैं। हिदायत दी है कि सुधार नहीं हुआ तो उनकी दुकानों को बंद कराकर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
---
राशन किटों का वितरण
धामपुर। लॉकडाउन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल धामपुर द्वारा असहाय परिवारों को राशन सामग्री किट वितरित की गई। टीम ने 45 परिवारों तक राशन पहुंचाया। टीम में मंडल अध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी, एसपी सलूजा, नवीन गुप्ता, असलम फरीदी, सौरभ अग्रवाल रहे।