पीएसी छावनी भवन निर्माण की प्रक्रिया निरस्त करने की मांग
धामपुर। गांव चंपतपुर चकला, भोगपुर के लोग मंगलवार को धामपुर आकर अफजलगढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायकविश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री डा. इंद्र देव सिंह ने मिले। ग्रामीणों ने सीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सौंपकर सरकार की ओर से उनके गांवों की अधिगृहीत जमीन में प्रस्तावित पीएसी छावनी भवन बनाने की प्रक्रिया को निरस्त कराने की मांग की है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि देश विभाजन के दौरान वह पाकिस्तान से आकर यहां पर बसे थे। उनकी गांवों की जमीन को पूर्व की गई सरकारों ने अधिगृहीत करने का प्रयास किया था। लेकिन पूर्व की सरकारों को सही वस्तुस्थिति का पता लगने पर सरकारों ने उस जमीन को निरस्त कर दिया था। पर प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्व में निरस्त हुई जमीन पर अब पीएसी की छावनी भवन का निर्माण करना चाहती है, जो गलत है। यदि ऐसा हो गया तो इन गांवों में लोग जमीन विहीन हो जाएंगे। उनके परिवार के लोग भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, मनजीत सिंह, मक्खन सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह, गुलाब सिंह रहे। पूर्व विधायक ने सीएम से संपर्क कर उनकी समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया है।