नजीबाबाद में एसडीएम संगीता को ज्ञापन देते रालोद कार्यकर्ता।
- फोटो : NAZIBABAD
पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आधे करने की मांग
नजीबाबाद। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि और बढ़ती महंगाई के खिलाफ तहसील में धरना दिया।
रालोद के ब्लॉक अध्यक्ष नौबहार सिंह के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों को किसान, मजदूर, आम जनता के विरुद्ध बताया। लोकदल की ओर से एसडीएम संगीता को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
राष्ट्रीय लोकदल ने राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आधे करने, नलकूप और घरेलू बिजली की कीमतें घटने, खाद्य, बिजली, दवाओं के दामों पर छूट बढ़ाने की मांग की गई। प्रदर्शन में ध्यान सिंह, ग्राम प्रधान कुंवर सिंह, सुनील तोमर, विजयपाल सिंह, तेजपाल सिंह, राजकुुमार शामिल हुए।