फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नशीली, नकली दवाइयों के निर्माण, बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसाेसिएशन के बैनर तले केमिस्टों ने प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नशीली, नकली एवं अधोमानक दवाओं के निर्माण व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। दवा निर्माण इकाइयों पर कठोर नियंत्रण, संबंधित अधिकारियों की वैधानिक एवं व्यक्तिगत जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


ज्ञापन में जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि दवाइयों में की गई किसी भी प्रकार की अनियमितता के दुष्परिणाम से मौत होती है। अगर, कोई व्यक्ति, फर्म या दवा निर्माण इकाई नशीली, नकली, अधोमानक दवाओं के निर्माण या वितरण करती है तो संबंधित अधिकारी कार्रवाई करें। ऐसा न करना उस अपराध में मौन सहभागिता के समान है। दवाइयों के निर्माण स्तर पर पूर्ण, सघन एवं निरंतर निगरानी की व्यवस्था लागू की जाए। आगे कहा कि वर्तमान में दवाइयों के नमूने रिटेलर स्तर पर लिए जाते हैं। दवा निर्माण स्तर पर ही गलत बनाई गई है। वहां भी जांच होनी चाहिए। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही संबंधित बैच की दवा लोगों तक पहुंचे। उन्होंने ईमानदार केमिस्टों एवं रिटेलरों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने की मांग की। इस मौके पर सोनू, मोहम्मद रफी, सुशील कुमार वशिष्ठ, रजनीश, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें