फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित देहरादून में सुपुर्द-ए-खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित देहरादून में सुपुर्द-ए-खाक
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। दाऊदपुर नन्हेड़ा निवासी कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद एम्स ऋषिकेश ने मृतक को पुत्र और एक संबंधी की उपस्थिति में देहरादून में सुपुर्द-ए-खाक किया। नजीबाबाद के गांव दाऊदपुर नन्हेड़ा निवासी नोएडा के कोरोना पॉजिटिव ड्राइक्लीनर की उपचार के दौरान एम्स ऋषिकेश में बुधवार को तड़के मौत हो गई थी। ऋषिकेश एम्स प्रशासन ने मृतक के तीमारदार पुत्र और एक अन्य संबंधी की उपस्थिति में मृतक को बृहस्पतिवार को दिन में 1.30 बजे देहरादून के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन

ऋषिकेश प्रशासन की ओर से मृतक के पुत्र और संबंधी को तीन दिन क्वारंटीन में रखकर रिपोर्ट निगेटिव आने का प्रमाण पत्र देकर घर पर ही 14 दिन क्वारंटीन रहने की सलाह के साथ घर भेज दिया। वही, जलालाबाद के गांव दाऊदपुर नन्हेड़ा निवासी कोरोना पॉजिटिव की मौत से ग्रामीणों में दहशत है। प्रशासन द्वारा सील किए गए गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला, डॉ. कौनेन अली के नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने घर-घर जाकर रोगियों को प्रवासी श्रमिकों को चिह्नित करने का अभियान शुरू किया है। अभियान में शामिल आईओ राजेंद्र कुमार, कुमार सिंह, डब्लूएचओ के दिनेश कुमार ने बताया कि 174 घरों का सर्वे किया जाएगा। उधर, कोरोना पॉजिटिव के परिजनों और संपर्क में आए 61 लोगों को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने क्वारंटीन के लिए चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें