फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चोरी से शादी कर रहा था प्रेमी, दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड ने दिखाई दिलेरी, बिजनौर से उठवाकर ले गई साथ

Tue, 27 Jul 2021 05:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

युवती के गैर धर्म का पता चलने पर हिंदू संगठन के लोग भी थाने पहुंच गए और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने किसी की नहीं सुनी। वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई और प्रेमी को अपने साथ दिल्ली ले गई।
विज्ञापन
थाने में जमा भीड़ - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में प्रेमी के चोरी-छिपे शादी करने की भनक लगते ही प्रेमिका पुलिस को लेकर पहुंच गई और दूल्हे को उठवाकर दिल्ली ले आई। वहीं युवती के गैर धर्म की होने की जानकारी लगने पर हिंदू संगठन के लोग भी थाने पहुंच गए और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने किसी की एक न सुनी। वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई, जिसके बाद पुलिस ने दूल्हा बने अजमल को युवती के साथ भेज दिया। वहीं यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन


जिले के मंडावर थानाक्षेत्र निवासी प्रेमी के निकाह का पता चलने पर दिल्ली की युवती मंडावर थाने पहुंच गई। युवती ने पुलिस को माजरा बताया तो पुलिस दूल्हे को घर से उठा लाई। 

उधर, युवती के गैर धर्म का पता चलने पर हिंदू संगठन के लोग भी थाने पहुंच गए और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने किसी की नहीं सुनी। वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई और प्रेमी को अपने साथ दिल्ली ले गई। युवती की जिद के आगे हिंदू संगठन और युवक के परिजन भी कुछ नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली निवासी एक युवती थाने पहुंची। उसने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंडावर के मोहल्ला मंगतबाजार निवासी मोहम्मद अजमल दिल्ली में नाई का काम करता है। उसके अजमल से प्रेम संबंध हो गए। एक साल से वे रिलेशनशिप में रह रहे थे। 

सोमवार को प्रेमिका को पता चला कि अजमल निकाह कर रहा है, तो वह बिजनौर की बस पकड़कर मंडावर पहुंच गई। युवती की तहरीर पर पुलिस दूल्हा बने अजमल को थाने ले आई। 

युवती उससे शादी की जिद पर अड़ गई और हंगामा किया। मामले का पता चलने पर हिंदू संगठन के सदस्य भी थाने पहुंच गए। उन्होंने अजमल के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कहते हुए युवती से उसे छोड़ने को कहा पर उसने किसी की नहीं सुनी। 

अजमल के परिजनों ने भी उसे बहुत समझाने की कोशिश की पर वो नहीं मानी। हारकर सभी युवती के आगे झुकने को मजबूर हो गए। युवती अजमल को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर दिल्ली ले गई। उसने बताया कि वह अजमल से यहां नहीं बल्कि दिल्ली में शादी करेगी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं अजमल के परिजन भी हैरत में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें