फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पौड़ी हाईवे और चंदक रेलवे क्रासिंग बनेगी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पौड़ी हाईवे और चंदक रेलवे क्रासिंग बनेगी मुसीबत
विज्ञापन

बिजनौर। हरिद्वार में लगने वाले कुंभ मेले में दिल्ली पौड़ी हाईवे का जाम व चंदक का रेलवे क्रासिंग मुसीबत खड़े कर सकते हैं। कुंभ में यात्री बिजनौर से होकर जाएंगे। इस दोनों जगहों पर जाम के हालात रहते हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार में लगने वाले आगामी कुंभ को लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है। हरिद्वार प्रशासन ने तय किया है कि कुंभ में आने वाले यात्रियों को बिजनौर के रास्ते हरिद्वार लाया जाएगा। मुजफ्फरनगर के रास्ते ये हरिद्वार से आएंगे। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, राजस्थान व अन्य प्रदेश से आने वाले सभी यात्री बिजनौर के रास्ते से हरिद्वार को निकाले जाएंगे। बिजनौर में दिल्ली पौड़ी हाईवे की हालत बेहद खराब हैं। देवल से बिजनौर तक ये सड़क सात मीटर चौड़ी है। इस मार्ग पर आमने -सामने से दो वाहन ही एक साथ आ -जा सकते हैं। छोटी सड़क पर कोई वाहन खराब होने व दुर्घटनाग्रस्त होने पर जाम लग जाता है। जाम की वजह से यात्री कई-कई घंटे फंसे रहते हैं। पुलिस को जाम खुलवाने में भारी पापड़ बेलने पड़ते हैं। बिजनौर में बैराज रोड के पेट्रोल पंप के आगे से निकलने वाले बाईपास की भी यहीं हालत है। यहां सड़क बहुत संकरी है। लगभग आधा किलो मीटर तक जाम लगा रहता है। यही पर एक मैरिज हाल भी है। इसमें आने वालों के वाहन सड़क किनारे खड़े होकर और ज्यादा परेशानी पैदा करते हैं। मेरठ से नजीबाबाद तक दिल्ली पौड़ी हाईवे को फोरलेन बनाया जा रहा है। इस पर काम भी शुरू हो गया हैं। कुंभ में इस जाम से निजात मिलने से उम्मीद नहीं है। उधर चंदक में रेलवे क्रासिंग पर हर समय रहता है। ट्रेन आने पर फाटक बंद होने पर जाम लग जाता हैं। हरिद्वार जाने वाले यात्री बिजनौर से मंडावर चंदक या बिजनौर से नजीबाबाद होकर जाते हैं। मंडावर मार्ग से ज्यादातर यात्री निकलते हैं। इस मार्ग से हरिद्वार जाने के लिए चंदक का रेलवे क्रासिंग पार करना जरूरी है। गन्ने के सीजन में रेलवे क्रासिंग पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहन भी खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें