फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समितियों के डेलीगेट चुनाव का परिसीन इसी माह

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले की गन्ना समितियों में डेलीगेट चुनाव का क्षेत्र परिसीमन इसी माह हो जाएगा। इस बाबत गन्ना समितियों से 20 जनवरी तक प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में बिजनौर, हल्दौर, नजीबाबाद, नगीना धामपुर स्योहारा, नूरपुर, धामपुर तथा अफजलगढ़ में गन्ना समितियां है। गन्ना समितियों में चेयरमैन, डायरेक्टर तथा डेलीगेट के चुनाव का एलान हो गया है। जिला चुनाव अधिकारी तथा एआर सहकारिता अमित कुमार त्यागी के अनुसार तीन चरणों में चुनाव होगा। पहले हर समिति में डेलीगेट चुने जाएंगे। इसके बाद डेलीगेट डायरेक्टर चुनेंगे। आखिर में डायरेक्टर चेयरमैन चुनेंगे। डेलीगेट का चुनाव बेहद खास है। बुधवार को डेलीगेट चुनाव के परिसीमन के सिलसिले में गन्ना समितियों के सचिवों की बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन

एआर के मुताबिक डेलीगेट का परिसीमन समितियों की सदस्य संख्या के अनुसार होता है। गन्ना उत्पादक किसान समिति के सदस्य होते हैं। समितियों को 20 जनवरी तक परिसीमन के प्रस्ताव भेजने हैं। जिले पर जांच होगी। इसके बाद परिसीमन का प्रकाशन होगा। सहकारिता विभाग के अपर जिला संख्यिकी अधिकारी सत्यपाल सिंह के अनुसार सदस्यों की संख्या के अनुसार डेलीगेट बनेंगे। बताया समिति के प्रत्येक 100 सदस्यों पर एक डेलीगेट होगा। जिले में गन्ना समितियों का चुनाव मिनी विधानसभा चुनाव होता है। बुधवार को समितियों में डेलीगेट परिसीमन को लेकर बैठक थी। इस दौरान विभिन्न पदों के संभावित दावेदार विकास भवन में चक्कर लगाते रहे। हर व्यक्ति यह जानने में लगा था कि उनके क्षेत्र में डेलीगेट कितने बढ़ रहे हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार समितियों में सदस्यों की संख्या बढ़ी है। इसलिए कुछ समितियों में डेलीगेट में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 के चुनाव में प्रतिभाग करने वाले समितिवार सदस्य
समिति सदस्यों की संख्या
बिजनौर 55928
धामपुर 62518
चांदपुर 44353
स्योहारा 35896
नजीबाबाद 62844
नगीना 38022
हल्दौर 12199
नूरपुर 32363
अफजलगढ़ 23322
सभी आंकडे़ सहकारिता विभाग के चुनाव दफ्तर से लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें