डेलीगेट चुनाव अवधारण की प्रक्रिया शुरू
बिजनौर। गन्ना समितियों के चुनाव तीन चरण में होनेे हैं। पहले डेलीगेट के चुनाव हैं। चेयरमैन बनने के लिए डेलीगेट चुनाव से ही रस्साकशी शुरू हो जाती है। जिला सहकारिता निर्वाचन कार्यालय ने 10 जुलाई तक गन्ना समितियों से क्षेत्र अवधारण की रिपोर्ट मांगी है। जिस पर दावेदार पैनी निगाह रखे हुए हैं।
जिले की नौ समितियों में सबसे अधिक मतदाता धामपुर समिति तथा सबसे कम हल्दौर गन्ना समिति में हैं। समितियों में करीब पौने चार लाख किसान मतदाता हैं। समितियों के चुनाव करीब सवा साल से टल रहे हैं। इसलिए किसानों की चुनाव पर निगाह है। हालांकि इस चुनाव में राजनीतिक दल सीधे अपना उम्मीदवार नहीं उतारते हैं। लेकिन चेयरमैन का पद अपनी झोली में लाने को बेताब रहते हैं। चेयरमैन का चुनाव डायरेक्टर करते हैं। डायरेक्टर को डेलीगेट चुनते हैं। इसलिए डेलीगेट चुनाव से ही राजनीति शुरू हो जाती है। डेलीगेट का चुनाव 13 अगस्त को है। चुनाव गांव स्तर का है। इसलिए दावेदारों ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।
गन्ना समितिवार किसान मतदाता
बिजनौर 559282
हल्दौर 121993
नगीना 380224
धामपुर 636115
चांदपुर 443536
नूरपुर 330627
अफजलगढ़ 258558
स्योहारा 358969
नजीबाबाद 62844
नोट : सभी आंकडे़ डीसीओ दफ्तर से लिए गए हैं।