बिजनौर में दीपावली पर उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में तोहफा देगा। साथ ही परिवहन निगम ने अपने कर्मचारियों की छुट्टी भी रद कर दी है। निगम ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली रूट पर बसें भी बढ़ा दी है।
उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने दीपावली पर कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि का तोहफा दिया है। जो निगम के चालक परिचालक 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक 2400 किमी तक बस चलाएंगे, उन्हें निगम की ओर से 2800 रुपये व जो संविदा चालक परिचालक 2400 किमी से अधिक बस चलाएंगे उन्हें 55 पैसे प्रति किमी प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा और जो निगम का स्टाफ कार्यशाला में कार्य करता है उन्हें इन आठ दिनों में बिना छुट्टी काम करने पर 850 रुपये दिए जाएंगे।
पहले दिल्ली रूट पर तीस बसें चलती थीं, अब दीपावली त्योहार के मद्देनजर 42 बसें चलेंगी। मुख्यालय से अन्य रूटों पर भी बसें बढ़ा दी गई हैं। एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि दीपावली पर सभी स्टाफ की छुट्टी रद कर दी गई है।
दिल्ली रूट पर 12 बसें व अन्य रूटों पर भी बसें बढ़ाई गई है। परिवहन निगम की ओर से जो कर्मचारी 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक अतिरिक्त काम करेगा उनको प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।