फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सजा सुनाए जाने के डर से पेश नहीं हुआ दीपांशु हत्याकांड का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपांशु हत्याकांड में सुनाया जाना था शुक्रवार को निर्णय, चारों आरोपी थे मौजूद
विज्ञापन

कोर्ट में लगी आवाज तो एक आरोपी सूरज उर्फ हर्ष वर्मा बाहर से ही चला गया
नहीं हो सका निर्णय, अपर सत्र न्यायाधीश ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आरोपी सूरज उर्फ हर्ष वर्मा के पेश न होकर कोर्ट के बाहर से ही चलने जाने से दीपांशु हत्याकांड में शुक्रवार को निर्णय नहीं हो सका। अपर सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद शुक्ला ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपी के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। नजीबाबाद पुलिस को आदेश दिया है कि उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश करें।
नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्श नगर में मनोज कुमार के पुत्र दीपांशु की 19 अप्रैल 2019 को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उसके शव को बोरी में भरकर भरैकी की नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में सूरज उर्फ हर्ष वर्मा, रितुल कुमार, मनीष उर्फ राजा, शुभम इन चारों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार को निर्णय सुनाया जाना था। चारों कोर्ट आए थे।
विज्ञापन

निर्णय सुनाए जाने से पहले करीब ढाई बजे सूरज उर्फ हर्ष वर्मा कोर्ट के बाहर से भाग गया। कोर्ट में सूरज उर्फ हर्ष वर्मा के उपस्थित न होने के कारण दीपांशु हत्याकांड में निर्णय नहीं सुनाया जा सका। कोर्ट ने सूरज उर्फ हर्ष के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। साथ ही नजीबाबाद पुलिस को आदेश दिया है कि सूरज उर्फ हर्ष को गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश करें।
विज्ञापन





जमानत पर था सूरज
बिजनौर। बहु चर्चित दीपांशु हत्याकांड में सूरज उर्फ हर्ष वर्मा मुख्य आरोपी है। इस हत्याकांड में रितुल कुमार जेल में है, सूरज, मनीष उर्फ राजा एवं शुभम जमानत पर हैं। आज इस केस के निर्णय होना था, रितुल कुमार को जेल से लाया गया था। सूरज उर्फ हर्ष वर्मा अपने साथियों शुभम एवं मनीष उर्फ राजा के साथ कोर्ट पर आया था। उसे लोगों ने देखा भी, निर्णय सुनाए जाने के पूर्व तक वह कोर्ट के बाहर नजर आया। जब निर्णय सुनाए जाने के लिए उन्हें कोर्ट में बुलाया गया तब सूरज कोर्ट में पेश होने की जगह फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें