फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले की घड़ी आज, आठ बजे शुरू होगी मतगणना

विज्ञापन
बिजनौर में काकरान वाटिका में उपस्थित मतगणना कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
फैसले की घड़ी आज, आठ बजे शुरू होगी मतगणना
विज्ञापन

बिजनौर। आज इंतजार की घड़ियां खत्म हो जाएंगी। किसके सिर जीत का ताज सजेगा, आज इसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी। जिले की आठों विधानसभा सीटों पर होने वाली मतगणना सेंटर वेयर हाउस में सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। वहीं, प्रशासन ने भी इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। इस बार एक कमरे में एक ही विधानसभा की मतगणना होगी।
बुधवार को जिला प्रशासन ने मतगणना में लगने वाले सभी कर्मचारियों को ड्यूटी बांट दी। मतगणना का अंतिम प्रशिक्षण भी दिया। कलक्ट्रेट में डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो जाएगी। साढ़े आठ बजे से ईवीएम से मतगणना शुरू होगी। एक कमरे या हॉल में एक ही विधानसभा की मतगणना की व्यवस्था की गई है। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की कवरेज तो रहेगी ही, इसके अलावा वीडियो कैमरे भी लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशियों की निगरानी में जाएंगे पोस्टल बैलेट
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि सुबह छह बजे स्ट्रांग रूम से पोस्टल बैलेट मतगणना स्थल तक जाएंगे। यह प्रक्रिया पारदर्शी रहे, इसके लिए सभी प्रत्याशियों की बुलाया गया है। उन्हीं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। सभी प्रत्याशियों को पूरी मतगणना प्रक्रिया से अवगत करा दिया गया है। ताकि किसी को प्रक्रिया पर संदेह न रहे।
विज्ञापन

जुलूस और भीड़ जुटाने पर रोक
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि माहौल ठीक रहे और कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसे देखते हुए जुलूस और भीड़ जुटाने पर रोक लगा दी गई है। यदि कोई भी इस नियम को तोड़ेगा, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। मतगणना स्थल पर केवल उन्हीं लोगों को एंट्री दी जाएगी, जिनके पास प्रशासन का बनाया कार्ड होगा। मतगणना स्थल पर जाने के लिए सभी प्रत्याशियों और उनके एजेंट को गाइडलाइन जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें