फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा सफर : पांच साल में 267 ने गंवा दी जान, अब बनेगा मॉडल हाईवे

Tue, 30 Sep 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर सफर जानलेवा साबित हो रहा है। इस सड़क पर पांच सालों में 267 लोगों की जान हादसों में जा चुकी है। जिले में बाकी किसी सड़क पर इतने हादसे नहीं हुए। अब इस हाईवे की सड़क को मॉडल के तौर पर बनाया जाएगा। दो टीमों का गठन भी किया जा चुका है जोकि सर्वे करेगी और खामियों को दूर कराएगी।
विज्ञापन

सड़क हादसों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने की तमाम कवायद की जा रही हैं। इसी क्रम में शासन से हाल ही में मॉडल सड़क बनाने के आदेश जारी हुए हैं। जिस सड़क पर पांच सालों में सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं, उसे चिन्हित करके मॉडल रोड बनाना है।
बिजनौर यातायात पुलिस ने आंकड़ों को खंगाला तो हादसों में मौत के मामले में हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे की तस्वीर धुंधली मिली। इस सड़क पर पांच सालों में सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए हैं। ऐसे में इस हाईवे को मॉडल रोड बनाने के लिए चुना गया है। ताकि इस सड़क पर हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन

दो टीमों का हुआ गठन, आज से होगा सर्वे : मॉडल रोड की योजना को धरातल पर उतारने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। एक टीम यह सर्वे करेगी कि कहां अवैध कट है और कहां किस वजह से हादसे हो रहे हैं। दूसरी टीम संंबंधित विभाग से तालमेल बनाकर खामियों को दूर कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें